पानापुर(सारण)प्रखंड के महम्मदपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजर रहे हाइटेंशन तारों को हटाने की मांग की है ।जिला पार्षद अर्चना सिंह द्वारा अनुशंसित आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि हाइटेंशन तार घर की छतों से गुजर रहा है जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।गत 26 फरवरी को महम्मदपुर गांव निवासी प्रयाग भगत चौरसिया के छत पर काम कर रहे मुड़वा के राजमिस्त्री भूषण पंडित भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया था ।बीडीओ मो.सज्जाद ने बताया कि ग्रामीणों की मांग से संबंधित आवेदन कार्यपालक विद्युत अभियंता छपरा पूर्वी एवं सहायक विद्युत अभियंता मढ़ौरा को भेजा जा रहा है।