सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन, 2 दिसंबर से चलेगा अभियान
· जिले छह प्रखंडों में चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान
· विभाग ने की तैयारी पूरी
· टीम का हुआ गठन, जिलास्तर पर होगी मॉनिटरिंग

छपरा/ 30 नवंबर । सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान को लेकर जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने कहा कि जिले के छह प्रखंडों में दो दिसंबर से सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की शुरूआत की जायेगी। इसके तहत नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को भी प्रतिरक्षित किया जायेगा। यह अभियान चार चरणों चलेगा। प्रथम चरण 2 दिसंबर, दूसरा चरण 2 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020 एवं चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारम्भ होगा। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं उन्होने कहा कि 2264 बच्चे 417 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार चौधरी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रंजितेष कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी आरती त्रिपाठी, हेल्थ मैनेजर राजेश्वर प्रसाद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
2264 बच्चे व 417 गर्भवती महिलाओं को किया गया चिन्हित:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत 2264 बच्चे और 417 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। जिन्हे इस अभियान के तहत प्रतिरक्षित किया जायेगा। इसके लिए छह प्रखंडों करीब 225 साइट का चयन किया गया। मांझी में 37, लहलादपुर में 27, मढौरा में 50, मशरक में 38, पानापुर में 22, व शहरी क्षेत्र में 51 साइट का चयन किया गया है। जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों प्रतिरक्षित किया जायेगा।
टीम का हुआ गठन:
अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसके लिए छह प्रखंडों में 96 एएनएम को कार्य पर लगाया गया है। इसकी मॉनिटिरिंग के लिए प्रखंडस्तर से लेकर जिलास्तर पर टीम बनायी गयी। अभियान के दौरान टीम फिल्ड विजिट कर निरीक्षण भी करेगी।
जिले के छह प्रखंडों में चलेगा अभियान:
जिले के छह ऐसे प्रखंडों को चिन्हित किया गया है जहां पर टीकाकरण का लक्ष्य 80 प्रतिशत से कम है। जिसमें परसा, लहलादपुर, पानापुर, मढौरा, मांझी, मशरख को शामिल किया गया है। जहां पर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जायेगा।
मंदिर के पूजारी व मस्जिद मौलाना के साथ बैठक:
सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के सफलता को लेकर शहर के मंदिरों के पूजारी व मस्जिदों के मौलाना के साथ बैठक की गयी। जिसमें अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी तथा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने एक साथ शपथ लिया कि इस अभियान में वह पूरा सहयोग करेंगे तथा लोगों को जागरूक करेंगे।




Recent Comments