विश्व शौचालय दिवस पर जागरूकता रैली

डोरीगंज/सारण –
“”””””””””
विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सदर प्रखण्ड के विभिन्न विधालयों मे जागरुकता रैली निकाली गयी ।
इसी क्रम मे प्रखण्ड के उ म विधालय मानुपुर जहाँगीर के छात्र छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली ।
इस अवसर पर प्रखण्ड से प्रतिनिधि के रुप मे पहुँचे स्वचछाग्रही अभिषेक चौरसिया एवं देवनाथ चौधरी के नेतृत्व मे छात्र छात्राओं ने नारा ” शर्म करो शर्म करो मम्मी पापा शर्म करो , घर मे टीभी घर मे सीडी शौच को जाती बाहर बीबी ” आदि नारा लगाते हुए पुरे गाँव का भ्रमण किया एवं लोगो को शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग के प्रति जागरुकता फैलायी ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से विधालय प्रधान अशोक कुमार राय , अजय भुषण जी , चन्द्रभुषण कुमार , दिग्विजय बब्लु , विजय राम आदि शिक्षक उपस्थित थे ।




Recent Comments