मांझी(सारण) : शनिवार को आकर्षक व भब्य कलश यात्रा के साथ अलियासपुर पुर बलराम मंदिर परिसर में आठ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह बलराम जयंती समारोह प्रारम्भ हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गाजे बाजे तथा नृत्य करते युवक युवतियों की टोली आकर्षण का केन्द्र थी। यज्ञ के संयोजक व मन्दिर के महंत श्री शंकर दास ने बताया कि यज्ञ में बिहार तथा यूपी के अनेक विद्वान प्रवाचक व सन्त पधार रहे हैं। रात्रि में रामलीला की भी प्रस्तुति की जाएगी। सात दिसम्बर को यज्ञ की पूर्णाहुति तथा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।