पाठकों को समाचार पत्र सुबह पहुंचाने वाले हॉकरों को संगम बाबा ने दिया बरसाती

बरसाती पाकर हॉकर हुए खुश

तरैया/इसुआपुर/पानापुर (सारण):- तरैंया विधानसभा क्षेत्र के तरैया, इसुआपुर, पानापुर व मसरख के अखबार बांटने वाले हॉकरों को इसुआपुर मुखिया संगम बाबा ने बारिश से बचने के लिए बरसाती उपलब्ध कराया । मुखिया संगम बाबा से बरसाती पाकर हॉकरों के चेहरे खुशी से झूम उठे । वहीं मुखिया संगम बाबा के द्वारा तरैया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के बीच धूप से बचने के लिये टोपी वितरण तथा हॉकरों को बरसाती समेत अन्य तरह के सहयोग करने पर लोगों ने बधाई दी है । मुखिया संगम बाबा सभी अखबार बिक्रेताओं के पास पहुंचे तथा उनके एक-एक हॉकर को बरसाती दिया ताकि इस बारिश के मौसम में अखबार लेकर पाठकों तक पहुंचने में हो रही कठिनाइयों से बच सके । वहीं क्षेत्र के हाट-बाजार के चौक चौराहों व चाय पान की दुकानों पर मुखिया संगम बाबा के तरह तरह की इस अनूठी पहल की चर्चा हो रही है । वहीं संगम बाबा लगातार तरैंयाँ विधानसभा के गाँवों में घर-घर घुमकर गाँव के लोगों से जनसम्पर्क साध रहे हैं ।