बेतिया – *गौनाहा में किसान चौपाल का किया गया आयोजन*

न्यूज इनपुट पश्चिमी चम्पारण गौनाहा से रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत गौनाह कृषि भवन के समक्ष किसान चौपाल का आयोजन किया गया ।
कृषि प्रशिक्षकों के द्वारा खेती में लागत से दुगुना आय करने तथा बागवानी, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन के साथ साथ व्यवसायीक खेती करने जोर दिया गया । उपस्थित किसानों को कम लागत में दोगुना उपज कैसे हो आमदनी को कैसे बढाया जाऐ इसके गुर सिखलाये गये ।
कम लागत मे कैसे अधिक लाभ हो इसके लिए कृषि समन्वयक शशि भूषण श्रीवास्तव ने किसानो को गन्ने की खेती के वजाय मेंथा, केला, लीची, वही मत्स्य पालन व मुर्गी पालन करके सरकार द्वारा दिये गये अनुदानो का लाभ लेने व अधिक से अधिक सब्सिडी का लाभ उठाने का सुझाव दिया गया ।
कृषि समन्वयक श्रीकांत ठाकुर ने बताया कि गनने की खेती कर खेतो को साल भर फसाये रखने व गन्ना की फसल किसी एक को बेचने से मजबुर होने से बेहतर ये हैं की सरकार द्वारा दिये गये विशेष अनुदान व सब्सिडी का लाभ लेते हुऐ व्यवसायीक खेती करें जिससे खरीददार आपके दरवाजे तक पहुंच कर आपके लागत के दोगुना दाम देने के लिए मजबुर हो । गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के सौकडो एकड जमीन पर अभी के समय में किसानों के द्वारा केला व मेंथा की खेती की जा रही हैं । जिससे एक साल में किसान लगातार तीन फसल रवि, खरीफ व मेंथा लगा कर लभावंतीत हो रहे हैं ।
वही जैवीक खेती पर बोलते हुऐ कृषि पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि खेती के साथ-साथ मेवेशी का भी पालन करें जिससे जैविक खाद का उत्पादन बरकरार रहे और जमीन को उर्वरक शक्ति बनाये रखने के लिए जैविक खाद व केचुआ द्वारा बनाई गई खाद का प्रयोग खेतो अवश्य करें ।
वही कृर्षी समन्वयक जितेन्द्र साह के द्वारा डायरेक्टर सीडेड राइस के तहत धान की सीधी बुआई पर जोर दिया गया । इस विधि से बुआई करने से प्रति एकड लगभग दस हजार रूपयें का लागत खर्च कम कर सकते हैं । जिसमें सिचाई करने में चालीस प्रतिशत की बचत होती हैं । खेत कि जुताई से लेकर कदवा करने तक जो श्रम पर खर्च होता हैं इसको सीधी बुआई कर बचाया जा सकता हैं । साथ ही सरकार द्वारा दिये गये कृषि यंत्रो तथा मिले अनुदान का लाभ उठाने की सलाह दी ।
वही बीएओ रवि कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुऐ कहां की कृर्षी संबंधित कोई समस्या हो तो संपर्क स्थापित करें स्थाई नीदान किया जाऐगा ।
मौके पर कृषि सलाहकार जितेन्द्र कुमार, सच्चिदानंद चौबे, बैजनाथ यादव, शेषनाथ यादव, दिग्विजय यादव, अनील गिरी, शौकतअली सहित सौकडो किसान बंधु मौजूद रहे ।




Recent Comments