संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल मेंं स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

छपरा (सारण) : जिले के इसुआपुर मेंं स्थित संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने मनमोहन प्रस्तुति से आज़ादी के जश्न को यादगार बना दिया। बुधवार को स्वंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को देख उपस्थित अतिथियों औऱ अभिभावक गण मुग्ध हो गये।

कार्यक्रम मेंं उत्कृष्टता के लिये छात्र व छात्राएं मेडल से सम्मानित भी किये गये। संस्थान के निदेशक सरोज गिरी उर्फ मुखिया संगम बाबा ने उपस्थित अभिभावक व अतिथियों का स्वागत करते हुये अपने प्रयास से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने की दिशा मेंं प्रयासरत रहने का संकल्प जताया। ग्रामीण क्षेत्र मेंं अवस्थित विद्यालय की स्थपना के एक वर्ष भी नहीं पूरे है। फिर भी क्षेत्र मेंं लोगों को बेहतरीन शैक्षणिक महौल देख अपने बच्चों का नामांकन करा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने मेंं काफी रुचि दिखा रहे है।


इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या मेंं गणमान्य अतिथियों समेत अभिभावक भी मौजूद रहे।