
मढ़ौरा बना ऑल ओवर चैम्पियन
मढ़ौरा (सारण) : बिहार स्पोर्ट्स मीट तरंग जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मढ़ौरा ऑल ओवर चैंपियन बना।गुरुवार को छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम मेंं अंतर स्कूल तरंग प्रतियोगिता मेंं मढ़ौरा प्रखंड के बच्चों ने ऑल ओवर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये 26 पदक प्राप्त किये। पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य प्रतियोगिता मेंं जिला का प्रतिनिधत्व करेंगें। उ०म०वि०रामचक की छात्रा शालू कुमारी अंडर-14 के डिस्कस थ्रो में जिला चैंपियन का खिताब जीती। वहीं गाँधी स्मारक उच्च विद्यालय बरदहिया के दशम वर्ग के छात्र बरदहिया निवासी अभिषेक कुमार ने अंडर -17 बालक वर्ग में 1500 मीटर के दौड़ में जिला चैम्पियन घोषित हुआ। बता दे की जिले के 20 प्रखंडों के चयनित प्रतिभागी हिस्सा लिये थे। जिसमे मढ़ौरा ऑल ओवर चैम्पियन बना।तरंग प्रतियोगिता मेंं मढ़ौरा से बच्चों का नेतृत्व कर रहे शिक्षक प्रमोद सिह , मनीष कुमार , दिव्य आलोक , भरत सिंह समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही।मढ़ौरा के बच्चों के ऑल ओवर चैम्पियन बनने पर खेल प्रेमी गोरा सिंह , जेपी सिंह , राजू सोनी , सोनू सिंह , घुटुक सिंह,प्रभाकर सिंह समेत अन्य ने प्रशंसा व्यक्त किया और बधाइयां दी।




Recent Comments