मढ़ौरा में पूरी शान से फहराया राष्ट्रीय तिरंगा

मढ़ौरा (सारण):
भारत की 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल में उत्सवी माहौल रहा I इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय तिरंगा पूरी शान से फहराया I

झंडोतोलन की शुरुआत अनुमंडल गोपनीय शाखा से हुई जहा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने राष्टीय ध्वज को सलामी दी I शहीद रामजीवन सिंह स्मारक पर काग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने उच्च विद्यालय मढ़ौरा पर प्रभारी एचएम धर्मेन्द्र तिवारी ने तिरंगे को सलामी दी I

राजकीय समारोह मढ़ौरा आईटीआई मैदान में एसडीओ विनोद कुमार तिवारी और एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली। तत्पश्चात एसडीओ ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगो के बीच अमन चैन,सरकार की योजना व अनुमंडल कि उपलब्धियों को अपने संबोधन में सभी के सामने रखा I अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ , डीएसपी गोपनीय शाखा पर एसडीपीओ धिरेन्द्र कुमार साव, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, आंबेडकर पार्क अौर पीपी इंटर काॅलेज पर विधायक जीतेन्द्र राय, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद ललन राय , आंगनवाड़ी कार्यालय पर सीडीपीओ, रेफरल अस्पताल पर चिकित्सा प्रभारी डा. विरेश कुमार, थाना पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राम बालेश्वर राय ,रजिस्ट्री ऑफिस पर एसडीअो विनोद कुमार तिवारी ,सरदार पटक चौक पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह,उच्च विद्यालय शिल्हौरी पर भूमि दाता परिवार के अनिल कुमार, राजकीय पाॅलिटेक्निक पर आरपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी I हसनपुरा मुखिया मनोरमा देवी ने पंचायत भवन पर, नौतन मुखिया ने उप स्वस्थ केंद्र नौतन पर, बहुआरापट्टी मुखिया मनोज कुमार ने पंचायत भवन पर,शिल्हौरी मुखिया बिभा देवी ने सामुदायिक केंद्र पर,मिर्जापुर मुखिया चमेली देवी में पंचायत भवन पर झंदोतोल्लन की और राष्ट्रीय ध्वज के लिए सम्मान को प्रकट किया I प्रखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उल्लास दिखा और ऐसे संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही I
#साभार – संजीव कुमार दैनिक
भास्कर मढ़ौरा (सारण)