गोली मारने मामले में 21वें दिन हुई प्राथमिकी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान ) :
थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मड़सरा में 16 सितंबर को शिक्षक कन्हैया मिश्र को गोली मारने मामले में आखिरकार 21 वें दिन रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें अज्ञात तीन लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी घायल शिक्षक कन्हैया मिश्र के बयान पर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ज्ञात हो कि 16 सितंबर को शिक्षक कन्हैया मिश्र मड़सरा मध्य विद्यालय में वर्ग सात में पढ़ा रहे थे।
तीन अज्ञात लोग आए और बच्चों से उनका नाम पूछे और कक्षा में जाकर उन्हें दो गोली मार कर घायल कर दिया तथा फरार हो गए। इसके बाद शिक्षकों के सहयोग से घायल शिक्षक को महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया ।




Recent Comments