राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : शनिवार के दिन थाना क्षेत्र के सेंनवरिया पंचायत के आमवामन में गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापामारी जिसमें पाँच लीटर शराब के साथ एवं 2 शराब कारोबारी गिरफ्तार व 2 बाइक जप्त । यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि यह छापामारी थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस छापामारी में आमवा मन गाँव से 5 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी कृष्णा साह व सोनेलाल पासवान गिरफ्तार हुए इस दौरान छापामारी स्थल से ह दो बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 05 M 2179 व BR22 A K 25070 है इस छापामारी दल में दरोगा सुनील कुमार जमादार राजनारायण कौशिक सहित पुलिस बल शामिल थी । इस छापामारी से कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है ।