श्री राम जानकी दुर्गा पुजा समिति, धरहरा मठीया का विधायक ने फीता काटकर किया विधिवत उद्घाटन

अमनौर/सारण: श्री राम जानकी दुर्गा पुजा समिति, धरहरा मठीया का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने फीता काटकर किया. शनिवार की देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता विधायक चोकर बाबा ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के रुप मे दशहरा पूजा मनाया जाता है. जबतक अपने मन के विकारों तथा अंदर के राक्षसों का नाश नहीं करेंगे तबतक समृद्ध समाज का विकास नहीं हो सकता. इस मौके पर मुख्य रूप से शिवशंकर बाबा, प्रदीप कुमार कपुर,मयंक कुमार सिंह, नरेंद्र तिवारी ,अमिका राय, मंटु राय, जितेंद्र राय ,सतेंद्र सिहं, पप्पू कुमार, संजय माँझी, मिथलेश तिवारी , रविंद्र ठाकुर, सनोज राय, एसपी राय आदि लोग उपस्थित थे.