बैकुंठपुर। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। घायलों में सबली गांव के कन्हैया कुमार सिंह, मठिया गांव के नागेंद्र कुमार, रेवतिथ गांव के बबन साह, नीरज कुमार, रोहित कुमार, राज कुमार, सरस्वती देवी, गुड़िया देवी, विकास कुमार, राहुल साह शामिल हैं। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है।