पानापुर(सारण)प्रखंड के रामपुररुद्र मिडिल स्कूल के समीप चल रहे  बाबा इलेवन मिनी टी ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में श्रीरामपुर की टीम ने कोंध की टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोंध की पूरी टीम मात्र 46 रनों पर ही सिमट गयी ।जवाबी पारी खेलने उतरी श्रीरामपुर की टीम ने13वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले मैच का उद्घाटन युवा जदयू के प्रदेश महासचिव रत्नेश भाष्कर एवं केश्वर राय  ने फीता काटकर किया ।इस मौके पर आयोजक राजा बाबू ,अवधेश ओझा,मोनू बाबा ,भैरव ओझा ,सोनू यादव सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।