
मशरक (सारण)। मशरक के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में श्राद्ध भोज में शामिल लोगों को कार ने कुचल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत और डेढ़ दर्जन लोगों की घायल होने की खबर समाने आया हैं। बताया जाता कि कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में सड़क किनारे दुकान तोड़ते हुए जायलो कार बस्ती में घुस गई। गांव में हीरा राम के घर श्राद्ध भोज में शामिल डेढ़ दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। मौके पर रिश्तेदारी में आए वाजितपुर सिवान से आए व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । घटना के बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई । कार की चपेट में आए कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही मृतक शत्रुघ्न कुमार लकड़ी नबीगंज , सिवान के वाजीतपुर के शव के साथ उग्र बस्ती वाले कार एवम सवार को कब्जे में लेकर मुख्य सड़क राम जानकी पथ पर टायर व पुआल जला विरोध प्रदर्शन कर आवागमन बाधित कर दिया है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, पुअनि आशुतोष कुमार , सअनि सुमन कुमार के साथ पहुंच कार सवार को अपने कब्जे में लिया । इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। गंभीर रूप से कई जख्मी लोग सीमावर्ती आस पास के निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे है । जबकि कुंती देवी पति स्व देवनारायण राम, लालपति देवी पति स्व बहादुर राम, लालती देवी पति धुरेंदर राम , दिपमाला कुमारी , अंजली कुमारी पिता हीरा लाल राम , पूजा कुमारी पिता धुरेन्दर राम , निर्मला देवी पति नंदकिशोर राम की चिकित्सा मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराई जा रही है। संवाद प्रेषण तक आवागमन बाधित कर लोग मुख्य सड़क पर जमे हुए है ।




Recent Comments