
अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने में रहा कामयाब
सोनपुर। सोनपुर मेले के डाकबंगला मैदान स्थित पशुपालन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में अचानक आग प्रदर्शनी में शुक्रवार की रात को लग गई । आग लगते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । इस घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई । इस घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगी आग को भारी मशक्कत के बाद बुझाने में कामयाब हो गया । लेकिन पशुपालन विभाग में लगाई गई प्रदर्शनी में आग की चपेट में आने से कई प्रदर्शनी के समान व चौकी , गार्ड के टेन्ट, गदा व कपड़ा भी जल गए । आग लगने का सही जनकारी नही मिल रहा है। कोई कह रहा है कि गैस सिलेंडर से खाना बना रहा था कर्मी तो गैस लीक कर जाने के कारण आग लगी है कोई कह रहा था बिजली के शर्ट शर्किट से लगा है । हकीकत आग लगने का पता नही चला है ।




Recent Comments