
*शोषण के बिरूद्ध आप ने किया आंदोलन का संकल्प*
छपरा : आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में गुरूवार को कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति के अवसर पर अपराध,भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के बिरूद्ध आंदोलन का संकल्प लिया।अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुर्व प्राचार्य राजवंशी सिंह ने अगस्त क्रांति कि महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भारत की सत्ता छोड़ते समय यहां के शोषक वर्गो को हिन्दुस्तान की सत्ता सौंप दिया था।ताकि अंग्रेजी हूकुमत का अस्तित्व लंबे समय तक विश्व मे स्थापित रहे।राजनीतिक दल बदलते रहे लेकिन सत्ता की बागडोर अबतक शोषक वर्गों के हाथ में ही रहा।जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह मुनि जी ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी ने अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न के विरुद्ध 1942 से बढ़कर आंदोलन करने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है।
अगस्त क्रांति दिवस पर पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना, जिला युवा अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, युवा नेता बृजकिशोर कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता, और संगठन सचिव ने अपने विचार व्यक्त किए।




Recent Comments