
विधालय मे पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारन)-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के बाल होनहार पब्लिक स्कुल चिरांद , डोरीगंज के प्रांगण मे नव पहल संस्था एवं विधालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
वृक्षारोपण के साथ साथ उपस्थित विधालय के छात्र छात्राओं एवं विधालय परिवार के सदस्यों ने यह शपथ ली की हम पर्यावरण को संरक्षित करेंगे , अधिक से अधिक पेड़ लगाएगें , पॉलिथिन का उपयोग नही करेंगे , मोटर वाहन का प्रयोग कम करेंगे , हरे वृक्ष की कटाई नही करेंगे , जल की बर्बादी नही करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सदर प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि रामएकबाल चौरसिया , नव पहल संस्था की सचिव प्रियंका कुमारी , शिक्षक अवधेश कुमार , नितिश कुमार ,राकेश कुमार , विभा देवी , खुशबू कुमारी , अमीषा कुमारी , डॉ शंभु प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।




Recent Comments