गंडक का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ पीड़ितों की हालत हुई बदतर।

रूक रूक कर हो रहे बारिस ने बाँध पर शरण लिए लोगों की दयनीय स्थिति

पानापुर(सारण)गुरुवार की मध्य रात्रि गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के  देवापुर एवं मांझा प्रखंड के पुरैना गांव में मुख्य सारण तटबंध टूटने की खबर से पानापुर में हड़कंप मच गया।लोग सुबह से ही सुरक्षित एवं ऊंचे जगहों पर अपना आशियाना बनाने में जुट गए है ।इस बीच गंडक नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे सारण तटबंध के निचले इलाकों में बसे पृथ्वीपुर ,सलेमपुर ,बसहिया ,उभवा ,रामपुररूद्र 161 आदि गांवों के लोग त्राहिमाम कर रहे है ।सलेमपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया सावित्री देवी का घर पानी की तेज धारा से ध्वस्त हो गया ।घर के अंदर फंसे लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला ।वही सलेमपुर ,रामपुररूद्र 161 आदि गांवों ने बाढ़ में फंसे दर्जनो ग्रामीणों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया ।प्रखंड के आधे दर्जन गांवों के लोग बाढ़ का कहर झेल ही रहे थे कि गोपालगंज जिले में सारण तटबंध टूट जाने से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि सारण तटबंध के दो जगह टूट जाने के बावजूद नदी के जलस्तर में कोई कमी नही हो रही है ।वही सारंगपुर एवं कोंध खीरी टोला में तटबंध में रिसाव होने की सूचना है जिससे लोगो मे भय व्याप्त है।प्रखण्ड मुख्यालय के नहर बाँध तथा सड़कों पर लोग अपने-अपने लिए स्थान सुरक्षित करने में लगे हैं।