शोक : पूर्व बीडीसी रणविजय सिंह की पत्नी का असामयिक निधन

मृतका मंजू देवी का फाइल फोटो

दैनिक खोज खबर/मांझी (सारण) । स्थानीय प्रखंड के बरेजा पंचायत के पूर्व बीडीसी रणविजय सिंह की पत्नी कैंसर पीड़ित 62 वर्षीय मंजू देवी का असामयिक निधन हो गया। गुरूवार की देर शाम को निधन की खबर सुनकर धर्मपुरा गांव के उनके पैतृक घर पर शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट करने वाले का तांता लग गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों के साथ दूर दराज से भी लोग देर रात तक पहुंचते रहें। शुक्रवार की सुबह में गांव से शव यात्रा निकल कर पैदल ही 10 किलोमीटर दूर मांझी में सरयू नदी के किनारे शमशान घाट पर पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया। जहां छोटे पुत्र अनुप कुमार सिंह उर्फ इंकू ने दिवंगत मां को मुखाग्नि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। उनके पीछे शादीशुदा एक पुत्री, तीन बेटे अभिषेक कुमार उर्फ टिंकू, अविनाश कुमार उर्फ मिंकु और अनुप कुमार उर्फ इंकु हैं।

लाइफ सपोर्ट के लिए घर के एक कमरा को बनाया आईसीयू जैसा :

दिवंगत मंजू देवी पीछले तीन साल से कैंसर पीड़ित थी, जिनका मुंबई के एक बड़े कैंसर अस्पताल में इलाज चल रहा था। जबकि पीछले महीने इलाजरत दिवंगत को डॉक्टर द्वारा ना उम्मीद बताकर छुट्टी दे दी गई। लेकिन बेटो ने ममतामई मां को आखिर कोशिश तक जिंदा रखना चाहते थे और घर का एक कमरा को लाखो रुपए खर्च कर मेडिकल सुविधा से उक्त आईसीयू जैसा बना दिया। जिसके बाद लगभग डेढ़ महीने सेवा किया और मेडिकल सुपोर्ट पर जिंदा रखा। लेकिन गुरूवार की शाम तड़के एकाएक तबियत बिगड़ी और निधन हो गया।

श्रद्धा से श्रद्धांजलि तक के सफर में पार्थिव शरीर को 10 किलोमीटर तक कंधे पर रख शव यात्रा पूरी की :

दिवंगत मंजू देवी के पार्थिव शरीर को घर गांव के लोगों ने घर से लगभग 10 किलोमीटर दूर मांझी स्थित श्मशान घाट तक कंधे पर पहुंचाया, जहां पर अन्तिम संस्कार किया गया। उनकी ममतामयी स्वभाव को लेकर घर –परिवार से लेकर गांव के लोग प्रभावित दिखे और उनकी अन्तिम यात्रा को कंधे पर ही श्मशान घाट तक पहुंचा कर श्रद्धांजलि दी।