
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। प्रखंड के विक्रमपुर उत्तर टोला निवासी समाजसेवी निरज कुमार सिंह की माता 55 वर्षीय कुन्ती देवी का शुक्रवार को देहांत हो गया। जविप्र के प्रमुख डीलर सुरेन्द्र सिंह की पत्नी कुन्ती देवी बीते कुछ वर्ष से हार्ट और किडनी की गंभीर बिमारी से ग्रसित थी। इधर उनकी स्थिति गंभीर होने पर पटना के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थी। किडनी का काम नही करने से डायलिसिस पर थी। कुंती देवी गुरुवार को पारस हॉस्पिटल से अपने पैतृक गांव पहुंची थी। शुक्रवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से उनकी मृत्यु हो गई। कुन्ती देवी अपने पीछे एक पुत्री नीतू सिंह, तीन पुत्र निरज सिंह, धीरज सिंह, रूपेश सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई। समाजसेवी निरज सिंह की माता की निधन पर विधायक जितेन्द्र कुमार राय, जिला परिषद् सदस्य मीणा अरुण, पूर्व मुखिया सुमित रंजन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित, पूर्व मुखिया भोलू सिंह, फेयर प्राइस एसोसिएशन के जिला महामंत्री बच्चा सिंह, जगन्नाथ राय, मुखिया मिथिलेश सिंह, ई. अंकित कुमार, सुरेश साह, अवधेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी राय, उमेश सिंह, कुन्दन कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।




Recent Comments