
दैनिक खोज खबर/मढौरा (सारण)।गणतंत्र दिवस के अवसर पर चीनी मिल हाता मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने परेड और झांकी में मनोरम प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया तो लोगों ने दिल खोलकर तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। प्रस्तुति उपरांत अनुमंडल प्रशासन की तरफ से चयनित परेड और झांकी की टीम को पुरस्कृत भी किया गया। परेड में पुलिस बल की टुकड़ी, होमगार्ड महिला टीम, ट्राइडेंट पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विधालय मशरख, एचएस शिल्हौरी से स्काउट टीम, ग्रेस मिशन स्कूल की टुकड़ी, नारायण पब्लिक स्कूल की छात्राओं की टुकड़ी, कन्या मध्य विधालय, मध्य विधालय धेनुकी बालक, आदर्श मध्य विधालय स्टेशन, उच्च विधालय मढ़ौरा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। झांकी में नगर पंचायत कार्यालय, उच्च विधालय शिल्हौड़ी, आंगनबाड़ी, सरकारी नर्सिंग स्कूल, शिवम जन कल्याण समिति आदि ने झांकी को प्रस्तुत किया। झांकी में सरकारी नर्सिंग स्कूल की बच्चियों की कानून व्यवस्था, पर्यावरण, स्वास्थ पर निकाली झांकी को लोगों ने खूब सराहा।




Recent Comments