
शेखपुरा पंचायत में बीडीओ ने किया आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन,लोगों में खुशी
अमनौर/सारण: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शेखपुरा में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन अमनौर बीडीओ विभू विवेक ने फीता काटकर किया. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बीडीओ विभू विवेक ने कहा कि अब ग्राम पंचायत के लोगों को अपनी जाति, आय, आवासीय, दाखिल खारिज समेत अन्य प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए यहां से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी तय कर प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा. ग्राम पंचायतों को सभी स्तरों पर मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज विभाग ने अपना प्रयास तेज कर दिया है.सरकार आमलोगों की सहुलियत के लिए प्रयासरत है. मुखिया संतोष कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की सुविधा प्रखंड के पहले पंचायत के रूप में शुरू हुआ है. अब इस पंचायत के लोग इस काउंटर से अपने प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं. पंचायत विकास की ओर अग्रसर है . इस दौरान आरटीपीएस परिसर में वृक्षारोपण कार्य भी किया गया. इस अवसर पर पंचायत के सरपंच भरत राय,बीडीसी पति संतोष कुमार गुप्ता, आवास सहायक अभय कुमार, कार्यपालक सहायक सोनम कुमारी, पुजा कुमारी, विक्की कुमार, सियाराम कुमार,वार्ड सदस्य उदय कुमार मांझी, बनारस राय,रामजी राम,शैलेश कुमार राम आदि ग्रामीण उपस्थित थे.




Recent Comments