भोरहाँ की टीम ने मुङवाँ को 1 विकेट से किया पराजित

खेल से युवाओं का आत्मविश्वास बढता है- संगम बाबा

तरैंयाँ (सारण) :- तरैंयाँ प्रखंड के भगवानपुर के क्रीड़ा मैदान में बीपीएल मिनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ । जिसका विधिवत् उद्घाटन इसुआपुर प्रखण्ड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरी उर्फ़ संगम बाबा ने फीता काटकर किया । उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढाया । खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संगम बाबा ने कहा कि खेल से युवाओं का आत्मविश्वास बढता है और खेल से स्वास्थ्य लाभ मिलता है । मैच भोरहाँ बनाम मुङवाँ के बीच खेला गया । टॉस जीतकर मुङवाँ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही पहले बल्लेबाजी करते हुए मुङवाँ की टीम ने निर्धारित 19 ओवरों पुरे विकेट खोकर 58 रनों का लक्ष्य रखा । वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भोरहाँ की टीम 17 ओवर में हीं 9 विकेट खोकर 59 रन बनाकर मैच को जीत गई । और भोरहाँ की टीम सेमि-फाईनल में प्रवेश कर गई । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैन आँफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के प्रकाश कुमार को दिया गया । इस अवसर पर बीरु बाबा, आयोजनकर्ता रंजीतपाल, शमू साह, डा० अनील, पैक्स अध्यक्ष शत्रुधन राय,थे । एम्पायर संजय कुमार व राजू कुमार और कमेन्टेटर मासूम आलम व बैजू कुमार सहित सैकड़ो खेलप्रेमी दर्शक दीघा मौजूद थे ।