दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया ।बखरिया पंचायत के थवैया रेलवे गुमटी से लेकर शंभू गुप्ता के पोखरा तक प्रघानमंत्री ग्रामीण योजना से बनाये गये पीसीसी तथा पक्की सड़क का कंक्रीट उखडने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सडक मरम्मती के लिए प्रर्दशन किया।ग्रामीणों में बाबुलाल साह,प्रकाश पटेल, केदार साह,मुखलाल साह,पंडित साह, दहाडी पटेल, हीरा साह आदि ने बताया कि वर्ष2015 में 32लाख3हजार490रुपये की लागत से इस सडक को उतर बिहार कन्ट्रक्शन छतौनी मोतिहारी ने कराया।2019 में चार साल पूरा होने तक इस पीसीसी तथा पीच सडक के कंक्रीट उखड कर बिखरे हुए हैं परन्तु अभी तक मरम्मती कार्य नहीं किया गया।ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मती नहीं होने से चार किलोमीटर सडक की दूर्दशा का आलम है कि साईकिल तथा मोटरसाईकिल चलाना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों ने इस सडक में नाला नहीं होने पर जांच कराने की मांग किया।




Recent Comments