शीतलपुर-परसा सड़क का होगा चौड़ीकरण, 14.56 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

दिघवारा(सारण): सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से सितलपुर- सिवान एसएच 73 के सितलपुर बाजार से परसा बाजार तक लगभग 15 किलोमीटर तक के सड़क के चौड़ीकरण तथा नवीनीकरण के लिए लगभग 14.56 करोड़ रुपये बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है।

इस मौके पर सितलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया एवं एक दूसरे को बधाई दिया ।बता दे कि सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से छपरा में सड़क का जाल बिछ गया है।आपको बता दे कि सांसद रूडी के प्रयास से ही काफी जर्जर हो चुके एनएच 19 के नवीनीकरण का कार्य हुआ है इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा सितलपुर परसा पथ के पन्द्रह किमी सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी दी है।मौके पर सदर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,मुखिया चन्द्रशेखर सिंह,मुखिया प्रतिनिधि हरि साहनी,मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह,नागेंद्र सिंह,राकेश सिंह,संजीव सिंह,कृष्णकांत सिंह,बबलु सिंह,नवलेश कुमार,पंकज कुमार, मोनू के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।