नगरा में घर से शराब बरामद,एक गिरफ्तार

नगरा(सारण) : ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक छोटे दुकानदार के घर में छापेमारी कर 67 बोतल शराब बरामद की है,वहीं एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. जप्त शराब में
180 एमल 47 बोतल तथा 375 एमल का 20 बोतल शामिल है.उक्त कारोबारी शिवशंकर साह का पुत्र शत्रोहन साह बताया जाता है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के शिवशंकर साह के घर में शराब है.तभी नगरा ओपी थानाअध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.छापेमारी में घर से 67 बोतल शराब बरामद हुआ है.छापेमारी में नगरा ओपी पुलिस बल शामिल थे.इस मामले में नगरा ओपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई,जहां से 67 बोतल शराब बरामद हुआ है.एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,जिसे जेल भेज दिया गया है.