देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करा रहा है SBDC

💢ट्रिग -ट्रिग, हेलो…आप कौन बोल रहे है ?
💢नमस्कार, मै सीवान SBDC से नीलेश बोल रहा हूँ । आप क्या दिल्ली से राजेश जी बोल रहे है ?
💢हा मै राजेश बोल रहा हूँ । कहिए नीलेश भाई क्या सेवा हैं ? वार्षिकोत्सव कैसा रहा, अफसोस की मैं शामिल नहीं हो पाया ।
💢कोई बात नहीं, हमलोग फिर किसी दूसरे आयोजन में जरूर मिलेगे । राजेश भाई, मैंने फोन इसलिए किया है कि दिल्ली एम्स में एक मरीज को इमर्जेंसी में एक युनिट ब्लड की जरूरत है । क्या आपके स्तर से कुछ व्यवस्था किया जा सकता है ?
💢डोन्ट बरी नीलेश भाई, आप चिंता न करें, मै दिल्ली एनसीआर में रहने वाले अपने SBDC के साथियों से अभी संपर्क कर के आपको बताता हूँ । आप मरीज का नाम व संपर्क नंबर मुझे भेज दीजिए ।
(कुछ देर बाद )
💢ट्रिग – ट्रिग… हेलो नीलेश भाई रक्त की व्यवस्था हो गई है । हमलोग जल्द ही एम्स पहुंच रहें हैं ।
=========
ऊपर वर्णित यह वार्तालाप काल्पनिक नहीं है । बल्कि यह सच्चाई है कि अब सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में भी जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने का कार्य शुरू कर दिया है । सीवान के वे साथी जो रोजी-रोटी के लिए दिल्ली एनसीआर में रह रहे हैं, वे अपने स्थानीय साथियों को SBDC से जोड़ कर पीड़ित मानवता की सेवा, अर्थात रक्तदान- महादान अभियान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है ।

गौरतलब हो कि सीवान पचबेनियां निवासी हरेन्द्र पर्वत जो कैंसर रोग से पीड़ित है, और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है । सोमवार को उनको रक्त की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने ने सीवान SBDC से संपर्क किया । SBDC के द्वारा तुरंत ही दिल्ली में रह रहे अपने साथी राजेश सिंह राठौर से संपर्क किया गया । राजेश जी ने अपने साथियों से तुरंत ही संपर्क किया । राजेश जी के सूचना पर दिल्ली में रह रहे सीवान गुठनी के प्रमोद सिंह तुरंत आगे आए, और राजेश जी व प्रमोद जी ने एम्स पहुंच कर के हरेन्द्र पर्वत के लिए रक्त उपलब्ध कराया ।
दिल्ली एनसीआर स्थित SBDC के साथियों के द्वारा दिल्ली में जरूरतमंदो को आवश्यकतानुसार रक्त उपलब्ध कराने की यह पहली घटना नहीं है । आज के पहले भी दिल्ली एनसीआर के साथियों ने SBDC के सूचना पर कई जरूरतमंदों रक्त उपलब्ध कराने का कार्य किया है ।
इस संबंध में पूछे जाने पर दिल्ली एनसीआर SBDC के साथी राजेश सिंह राठौर व प्रमोद सिंह ने बताया कि हम लोग भले ही रोजी-रोटी के दिल्ली में रह रहे हैं, लेकिन हमारा दिल तो अपने गृह क्षेत्र से जुड़ा हुआ है । जब हमारे सीवान के भाई-बन्धु SBDC के बैनर तले पीड़ित मानवता के सेवा के लिए रक्तदान – महादान अभियान चला सकते है तो हम दिल्ली एनसीआर में SBDC के इस अभियान को आगे क्यों नहीं बढ़ा सकते है ।

उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर में SBDC टीम के साथी सीवान गुठनी के प्रमोद सिंह,हेमंत कुमार सिंह ,प्रदीप कुमार सिंह व संजीव कुमार के साथ मिलकर हमलोग SBDC के रक्तदान – महादान अभियान को दिल्ली एनसीआर में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है ।




Recent Comments