फुलवरिया पंचायत स्तिथ वार्ड 14 में नलजल योजना का शुभारंभ
परसा(सारण)मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित नलजल योजना के तहत मकेर प्रखंड के फुलवरिया पंचायत स्तिथ वार्ड 14 में नलजल योजना का शुभारम ग्रामीण गणेश सिंह द्वारा बिधि बिधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया।जिससे ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।मुख्यमंत्री के कल्यानकारी योजना से गाँव के लगभग दो सौ परिवार को शुद्ध जल मिलेगा।इस दौरान ग्रामीण गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नलजल योजना चालू होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध होगा।जिससे ग्रामीणों को दूषित जल से होने वाले बीमारी से मुक्ति मिलेगी।और अच्छे स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।वही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि देवानन्द साह ने कहा कि मुख्यमंत्री नलजल योजना से वार्ड के लगभग दो सौ परिवार लभवंतीत होगा।उन्होंने ग्रामीणों से योजना में सहयोग प्रदान कर कार्य को पूर्ण कराने की अपील किया।इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि देवानंद साह पंच प्रतिनिधि मो मुस्तफा अंसारी मुन्नी लाल साह युवा जदयू अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह राजू कुमार राय योगेन्द्र सिंह प्रभु साह रहमान मियां साहबूदिन भूषण साह समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे।