☀जिला में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में, त्यौहारी सीजन में सावधानी जरूरी

✍️परमार मीडिया नेटवर्क

शिवहर। 6 अक्टूबर
कोरोना वायरस के लिये तय प्रोटोकॉल में बिल्कुल ढिलाई न बरतें। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। यह बातें सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह कही। उन्होंने कहा कि जिले संक्रमितों की संख्या घट रही है, लेकिन अभी सतर्कता की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में त्यौहार शुरू होंगे। इस दौरान लोग घरों से बाहर भी निकलेंगे और ऐसे में संक्रमण बढऩे का खतरा भी बढ़ जायेगा। इसलिये सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरों से बाहर तभी निकलें जब बहुत जरूरी काम हो। साथ ही बाहर निकलते वक़्त मास्क लगाकर रखें, शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। 

👉त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त सावधानी जरूरी:

सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने कहा कोरोना काल में आने वाले त्यौहार में अब अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसलिए मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। किसी चीज को छूने के बाद साबुन से हाथ धोएं। दफ्तर, प्रतिष्ठान, संस्थान में काम करने वाले व्यक्ति मास्क के साथ शारीरिक दूरी का पालन करें। बाहर खाने-पीने से परहेज करें। घर में पौष्टिक अहार लें। लक्षण आने पर कोविड 19 की जांच करवाएं व समय पर इलाज लें।

👉कोरोना काल में मेहमानों का स्वागत इस तरह करें:

सितंबर महीने से ही लगभग हर चीज में छूट मिल गई है। ऐसे में और ज्यादा सावधानी जरूरी है। सचेत रहने की जरूरत अब पहले से भी ज्यादा है। आने वाले समय में एक के बाद एक त्यौहार आने वाले हैं। ऐसे में मेहमानों का भी आना जाना होगा। ऐसे में यह भी जानना काफी जरूरी है कि कोरोना काल में मेहमानों का स्वागत कैसे करें।

👉इन बातों का रखें खास ध्यान :

☆डॉ. आरपी सिंह ने कहा जब भी आपके घर मेहमान आए या आप किसी भी रिश्तेदार के घर जाएं तो सबसे पहले अच्छी तरह से हाथ धोएँ, फिर गर्म पानी पिएं, क्योंकि अगर रास्ते में आप वायरस के संपर्क में आए होंगे तो गर्म पानी पीने से आपको काफी सहायता मिलेगी।

☆इस बात का ध्यान रखें की आपस में फेस टू फेस बात न करें। बातचीत के दौरान आप अपना फेस हल्का सा साइड भी कर सकते हैं।

☆अगर ज्यादा लोग हैं तो आप कमरे में बैठने के बजाए आंगन या छत पर इंजॉय करें। कोशिश करें कि सभी लोग मास्क पहने रहें।

☆ खुले स्थान में बैठने से संक्रमण के फैलने का खतरा कम होता है। ज्यादा लोग हैं तो खुले स्थान पर ही खाना खाएं।

☆ठंडी चीज का सेवन करने से बचें। ऐसे में मेहमानों को लॉन्ग और इलायची की गर्म चाय सर्व करें।