☀जिला मुख्यालय से प्रखंड तक पोलियो टीम को दी गई है विशेष ट्रेंनिग

☀ दो चरणों में चलेगा पल्स पोलियो अभियान

✍️परमार मीडिया नेटवर्क

शिवहर : आगामी 11 अक्टूबर से जिला में पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। बच्चों को कोविड 19 के तहत सुरक्षित खुराक मिले इसको लेकर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड तक पोलियो टीम को विशेष ट्रेंनिग दी जा चुकी है। कोरोना काल में अब पोलियो अभियान को भी अलग ढंग से चलाया जाएगा, जिसमें बच्चों की सुरक्षा पर भी खास ध्यान देने के लिए विभाग ने तैयारी की है। मेडिकल टीम व कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए फेस मास्क, हेंड सैनीटाइजर, ग्लब्स व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पोलियो की बूंदें पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण से खुद बचते हुए व बच्चों को भी बचाते हुए पोलियो की खुराक पिलाने के लिए यह ट्रेंनिग दी गई है। यह ट्रेनिंग डब्ल्यूएचओ के विशेष गाइड लाइन के अनुसार दिया जाएगा। पोलियो टीम को निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मास्क के साथ सुरक्षित किट के साथ पोलियो का खुराक पिलायेंगे।

👉दो चरणों में चलेगा पल्स पोलियो अभियान:

सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया जिले में 11 से 15 अक्टूबर व 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक दो चरणों में विशेष रूप से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी टीकाकर्मियों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने, मुख्य ट्रांजिट स्थलों पर कार्य करने वाले टीकाकर्मियों के चयन एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने, शहरी आबादी की निगरानी करते हुए उनके बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

👉दूर-दराज गांव के बच्चों पर विशेष ध्यान:

सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया अभियान के दौरान सामान्य दूर-दराज के क्षेत्र के बच्चों को विशेष रुप से पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। ताकि शत प्रतिशत बच्चों को अभियान के दौरान इसका लाभ मिल सके। नवजात शिशुओं को पोलियों की खुराक पिलाए जाने पर विशेष बल दिया जाएगा। मुख्य ट्रांजिट स्थलों जैसे बस स्टैंड एवं चौक चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीकाकर्मियों को कोविड 19 से सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि उपलब्ध कराया जाएगा।

👉कोविड-19 प्रोटोकॉल गाइडलाइन का रखा जाएगा ख्याल :

सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह ने बताया बच्चों को दवाई पिलाने के दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का ख्याल रखा जाएगा। बचाव से संबंधित उपायों का पालन करते हुए कर्मी दवा पिलाऐंगे और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी कोविड-19 से सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। इसको लेकर विभागीय पदाधिकारियों द्वारा सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश का पालन करना होगा ताकि कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रह सकें।