सारण :सारण :बसडीला में तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन
#समापन के मौके पर स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल का अंगवस्त्र से हुआ सम्मान
#न्यूज़ इनपुट -राहुल कुमार सिंह कोपा

कोपा के बसडिला में चल रहे तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के अंतीम दिन यज्ञ के समापन के मौके पर अतिथि के रूप में पहुंचे स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह श्रीग्रीवाल । सांसद ने यज्ञ के समापन पर प्रवचन उसनने को उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बसडिला में हर साल पहली जनवरी से शुरू होने वाले यज्ञ का हिस्सा होता हूँ मैं , बसडिला मेरे धर की तरह है , और मैं यहां का बेटा हूँ। यहाँ उपस्थित सभी बसडिला ग्रामिण बड़े बुजुर्ग मेरे अभिभावक हैं व युवक और युवती मेरे भाई-बहन समान । इस मौके पर बसडिला समस्त ग्रमीणों की ओर से सांसद को अंग-वस्त्र देकर सम्मानितकिया । कथा प्रवचन समाप्ती के उपरांत मंदीर परिसर में दिप प्रज्वलित की गई व भणडारा के आयोजन के साथ यज्ञ का समापन हुआ ।इस दौरान आस-पास के गाँव से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल के पास स्थित सामुदायिक भवन ठहरने की व्यवस्था भी स्थानीय ग्रमीणों के द्वारा कि गई थी ।




Recent Comments