
शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर मूर्ति का कराया गया नगर भ्रमण
मढ़ौरा : रविवार को शीलहौरी शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर शिव भक्तों ने शंकर पार्वती और गणेश जी की मूर्ति का नगर भ्रमण कराया ।नगर भ्रमण के दौरान बैंड-बाजा हाथी-घोड़े के साथ शिवभक्त लोग भी पीले वस्त्र में शामिल होकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।मालूम हो कि दस जून सोमवार को शंकर- पार्वती और गणेश जी की मूर्ति मंदिर परिसर में स्थापित होनी है।इस मौके पर ब्रजकिशोर सिंह ,संजय सिंह, अजीत बाबा ,पंकज बाबा ,डॉक्टर जितेंद्र ,धनंजय जाधव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।




Recent Comments