मोतिहारी:जानपुल चौक स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण:-मोतिहारी शहर के जानपुल चौक स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दो लाख रुपये की संपत्ति व छह हजार नकद चुरा लिया। इस सिलसिले में दरोगा टोला निवासी आनंद कुमार ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वे सोमवार की रात दुकान बंदकर घर चले गए थे। 
इस बीच मंगलवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान का ताला तोड़कर चोरों लाखों की संपत्ति उड़ा ली है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से एक लोहे का रॉड व चोरों का चप्पल मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में संदेह के आधार परशहर के कोल्हूअरवा निवासी शशि कुमार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। 
इस दौरान गिरफ्तार बदमाश की ओर से दी जा रही जानकारी के आधार पर अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही नतीजे सामने होंगे। बताया गया है कि शशि सोमवार की रात पहले उक्त दुकान पर गया था और वहां की रेकी भी की थी।
स्रोत से ख़बर पढ़ें…