
माँझी। शनिवार की देर शाम मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर मांझी दक्षिण टोला स्थित डॉक्टर के डी यादव के क्लीनिक के समीप ग्यारह हजार बोल्ट तार टूटकर गिर गया। जलते हुए टूट कर गिरे तार को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। वहीं विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से डॉक्टर के डी यादव की एक बछिया की मौत हो गई। तथा वहाँ मौजूद एक महिला बेहोश हो गई जिसका इलाज माँझी पीएचसी में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार क्लिनिक के बाहर सभी लोग अपने अपने काम में लगे हुए थे तभी अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूट कर गिर पड़ा और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तार के गिरते ही दरवाजे पर खूंटे में बांधी गई बछिया तार की चपेट में आ गई और उसकी तत्काल मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र में सूचना देकर तुरंत लाइट कटवा दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। वहीं तार गिरने की सूचना पाकर रंजीत राम की पत्नी नीतू देवी बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे मांझी पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद विद्युत कर्मियों ने टूटे तार को जोड़कर विद्युत संचालित कर दिया।




Recent Comments