पुरानी रंजिश को ले अधेड़ की चाकू गोद-गोदकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान,

बड़हरिया (सिवान) :
थाना क्षेत्र के नबीगंज गांव निवासी कल्याण साह

की हत्या शनिवार की रात पुरानी झगड़ा समाप्त कराने के बहाने

घर से बुला कर चाकू से गोद कर

दी गई। घटना शनिवार की रात्रि करीब एक बजे की बताई जाती है।

इस मामले में मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार साह के बयान पर

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें गोपालगंज जिला के उचकागांव

थाना क्षेत्र के कपरपुरा निवासी नजरुद्दीन अंसारी

तथा नबीगंज निवासी मुमताज अहमद की पत्नी सरवरी खातून को नामजद किया गया है।

पुलिस ने सरवरी खातून को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया जबकि नजरुद्दीन अंसारी

फरार बताया जाता है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार साह ने आवेदन में कहा है कि गांव के ही

मुमताज अहमद की पत्नी सरवरी खातून तथा मेरे पिता के साथ

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

साजिश के तहत सरवरी खातून झगड़ा की सुलह कराने के लिए शनिवार की रात

मेरे पिता तथा मुझे बुलाकर अपने घर ले गई। तभी उसके घर पहले से घात लगाए

बैठा नजरुद्दीन ने मेरे पिता को चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। मैं किसी तरह

वहां से भाग जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल

पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान भेज दिया।