समस्तीपुर:सतुआहा मेंं खुली होण्डा बाइक की एजेंसी

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खतुआहा गाँव स्थित खानपुर मोड़ के पास प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क के बगल में दीपक होण्डा का विधिवत उद्धघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह,राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम साहनी एवं स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने कहा कि गाँव के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है।इस एजेंसी के होने से गाँव के लोगों को जहां एक ओर स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर दोपहिया वाहन खरीदने वालों को तथा सर्विसिंग कराने वाले को सहूलियत होगी।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम साहनी ने गांव के लोगों को शादी विवाह के मौके पर वाहन खरीदने में कठिनाई हो जाती थी।इस संस्थान के होने से अब उक्त समस्या नही होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि मेरे क्षेत्र की विकास की कड़ी में दीपक होण्डा मिल का पत्थर साबित होगा।इससे यहां के युवा पीढ़ी को स्वरोजगार सृजन होगा।वहीं परचेज एवं सर्विसेज में लंबी कतार लगने से भी प्रखंड क्षेत्र के आम अवाम को सहूलियत होगी।बता दें कि उद्धघाटन के उपरांत उद्धघाटनकर्ता ने अपने हाथों से सुबोध कुमार, सिनोद राम,विजय कुमार सिंह आदि को दोपहिया वाहन का चाभी प्रदान किया एवं सबों को शुभकामनाएं भी दिया।शनिवार को शुभारम्भ के दिन 10 गाड़ी का बिक्री हुआ।इससे लगभग 8लाख रुपये का व्यापार हुआ।कार्यक्रम में शशिकांत झा चुनचुन,प्रभात कुमार,अशोक कुमार झा,अजय कुमार साहनी,डॉ लाल बाबू,भोला झा,एजेंसी संचालक दीपक कुमार झा,घनश्याम झा, विवेक झा,संजय झा,अरविन्द लाल, आदि उपस्थित थे।