तरैया/सारण
प्रखंड में गंडक नदी के पानी पहुँचने पर बाढ़ की भयावह स्थिति उतपन्न हो गई है।जिसको लेकर बाढ़ पीड़ितों के रहने के लिए सीओ वीरेन्द्र मोहन ने प्रखंड के 11 विद्यालय को चयनित किया है।जिसमें मध्य विद्यालय नेवारी,मध्य विद्यालय नन्दनपुर, मध्य विद्यालय गवन्द्री,कस्तूरबा विद्यालय गवन्द्री,मध्य विद्यालय भटौरा दक्षिण, मध्य विद्यालय डेवढ़ी,उ0 म0 विद्यालय सरेया बसंत,मध्य विद्यालय सरेया रत्नाकर,मध्य विद्यालय भागवातपुर,मध्य विद्यालय पट्टी पचौड़र एवं मध्य विद्यालय पचौड़र को चयनित किया गया है।बाढ़ की भयावह स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अपने-अपने विद्यालयों पर केयर टेकर के साथ अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।




Recent Comments