वाराणसी/दिनांक 30 अक्टूबर, 2017(सू0वि0)

न्यूज इनपुट राजेश कुमार यादव वाराणसी:-जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्यवित कराये जाने पर जोर देते हुए कहॉ कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होने रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहॉ कि निर्वाचन प्रक्रिया का निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाय तथा इसके लिये जरूरी है कि निर्वाचन संबंधित सभी आदेशों एवं अनुदेशों का सही ढ़ग से अध्धयन कर ले और उसी के अनुरूप अपने दायित्वो का निर्वहन सुनिश्चित करे।
जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सोमवार को रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों की कमिश्नरी आडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आवश्यक दिशा निर्देश दे रहेे थे। उन्होने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य किये जाने का निर्देश दिया। उन्होने नामाकंन प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर लिये जाने का निर्देश देते हुए कहॉ कि नामाकंन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या पैदा न होने पाये।प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व, प्रोटोकाल, सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वाराणसी/दिनांक 30 अक्टूबर, 2017(सू0वि0)

मुख्य कोषाधिकारी अखिलेश कुमार पाठक ने बताया कि कोषागार वाराणसी से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनर अपना-अपना जीवन प्रमाण-पत्र वर्ष में एक बार अवश्य प्रस्तुत कर दे, जो पूर्व में दिये गये जीवन प्रमाण के एक वर्ष के अन्दर कभी भी दिया जा सकता है। जिससे पेंशन का भुगतान निर्बाध रुप से हो सके।