
मांझी। नामांकन के बाद मांझी पहुंची जदयू प्रत्यासी माधवी सिंह ने डुमरी घोरहट तथा ताजपुर आदि पंचायतों में ब्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने नीतीश कुमार को विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ परिवार के बारे में सोचता है जबकि मुख्यमंत्री के लिए पूरा बिहार परिवार है। उधर मांझी विधान सभा से निर्दलीय प्रत्यासी राणा प्रताप उर्फ डब्ल्यु सिंह ने सीतलपुर बरेजा तथा बंगरा पंचायत के गांवों तथा नरपलिया बाजार में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जनसम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मांझी की जनता के हक हुक़ूक़ की लड़ाई के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने से नही चूकेंगे।




Recent Comments