पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
प्रखण्ड मुख्यालय के बीआरसी सभागार भवन में गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक मैनाटाँड़ शाखा के तत्वावधान में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता शाखा प्रबंधक एन एन त्रिपाठी व संचालन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार प्रसाद ने किया। मिलन समारोह में बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की कार्य प्रणाली के आलावा मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, होम लोन, अटल पेंशन योजना, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, आरटीजीएस, नेफ्ट, टोकन मशीन, स्कैन मशीन, कृषि ऋण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने ग्राहकों से बैंक का सहयोग करने व विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। मौके पर ग्राहक पारस श्रीवास्तव, सुभाष प्रसाद, अनिल कुमार, रामाधार साह, मनोज प्रसाद, केशव यादव आदि उपस्थित रहे। शाखा प्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बताया कि अब बैंकों में पहले जैसा भीड़ नहीं रहेगी, शोर शराबा, आदी कोई भी समस्या नहीं होगी।





Recent Comments