
काजीपुर मे अगलगी , लोगों की तत्परता ने बड़े नुकसान से बचाया
डोरीगंज : डोरीगंज थानाक्षेत्र के काजीपुर गाँव मे अगलगी की घटना मे हजारों रुपए मुल्य के लकड़ी एवं आधा दर्जन पौधे एवं बासवाड़ी जल गए ।घटना दोपहर की है जब एक किसान अपने खेत मे जंगल को जला रहा था तभी आग बेकाबु होकर आसपास फैलने लगी और आस पास के बासवाड़ी एवं पौधो को अपने आगोश मे ले लिया ।
जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पास के एक बोरिंग को चालु कर फैलते आग पर पानी डाल आग पर काबु पाया ।अगर थोड़ा भी विलम्ब होता तो आग आसपास के घरों को भी अपनी आगोश मे ले लेती और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता ।
इस घटना मे बासवाड़ी मे रखे हजारों रुपए मुल्य के लकड़ी सहित बासवाड़ी एवं कुछ पौधों को क्षति पहुँची है ।




Recent Comments