मधेपुर(मधुबनी) दुर्गा पूजा को लेकर मधेपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षत्ता झंझारपुर एसडीओ अशौक कुमार, एवं मधेपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद ने संयुक्त रूप से की। बैठक में झंझारपुर एसडीओ अशोक कुमार, एवं बीडीओ विशाल आनंद ने लोगो से दुर्गापूजा का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि इस पर्व में डीजे पर विशेष रूप से प्रतिबंधित किया गया है। इस पर्व के दौरान प्रशासन के द्दारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। विशेषकर नवमी एवं दशमी के दिन ज्यादा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के काफी इंतजाम किया गया है।उन्होंने लोगो से किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही देने तथा किसी भी घटना की सूचना प्रशासन को तुरंत देने की बात कही। उन्होंने पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया। साथ ही सभी पूजा समिति के सदस्यो को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने कहा की मेला में हुरदुंग मचाने वाले तथा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ पंकज कुमार सिंह मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल प्रभारी डाक्टर आरके रंजन, पूर्व मुखिया महेश महतो, संजय सिंह, सत्तो मंडल, ,बाथ पंचायत के मुखिया सुभाष झा,पचही पंचायत के मुखिया मुमताज अंसारी, एस एन बागी, दीपक कुमार झा, सहित विभिन्न पूजा कमिटी के सदस्य एवं दर्जनों गणमान्य लोग शामिल थे।