
मशरक में बाइक-ऑटो की टक्कर , दो गंभीर रूप से घायल, एक रेफर
मशरक थाना क्षेत्र के मशरक- छपरा-राजापट्टी स्टेट हाईवे- 90 पर मशरक बाजार में चौहान टेलकम के सामने बाइक-टैम्पू की टक्कर हो गई । जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव निवासी हरेंद्र साह के पुत्र फल विक्रेता बबन साह (25वर्ष) को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल महिला अनिता देवी 38 पति भुपेन्द्र सिंह बंगरा का इलाज मशरक अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक बबन के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से एक काम को लेकर जा रहा था। इसी बीच एक महिला सामने आ गई जिसे बचाने के क्रम में टैंपू से बाइक की टक्कर हो गई। मौके पर महिला भी घायल हो गई।




Recent Comments