● छपरा शहर के 29केंद्रों पर होगी दो पालियों में परीक्षा

छपरा। समाहरणालय सभागार में केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त विनय कुमार के द्वारा बताया गया कि 14.03.2021 एवं 21.03.2021 को छपरा शहर के कुल 29 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की बिहार पुलिस संगठन में ’’सिपाही’’ पद पर रिक्तियों से संबंधी परीक्षा का आयोजन किया गया है। यह परीक्षा दोनो परीक्षा दिवस को दो पाली में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 12ः00 बजे मध्याह्न एवं द्वितीय पाली 02ः00 बजे अपराह्न से 04 बजे अपराह्न तक चलेगी। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि पूर्व की तरह इस परीक्षा का संचालन भी शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त होगा। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल चॉदमारी रोड़, आरएनसिंह इवनिंग कॉलेज, छपरा सेन्ट्रल स्कूल घोष कॉलोनी, राजपूत उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च विद्यालय जिला स्कूल, वी. सेमिनरी इन्टर कॉलेज, शंकर दयाल सिंह कॉलेज, तपेश्वर सिंह कॉलेज, जगलाल राय महाविद्यालय, रौजा, गांधी उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज, राजेन्द्र कॉलेजिएट, एनएनबी उच्च विद्यालय, जगदम कॉलेज, राजेन्द्र कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल, ब्रज किशोर किंडर गार्टेन, सरस्वती शिशु विधा मंदिर दर्शन नगर, सारण एकेडमी उच्च विद्यालय, साधुलाल पृथ्वीचंद प्लस टू स्कूल, अब्दुल क्यूम उच्च विद्यालय, न्यू एएनडी हाई स्कूल भिखारी ठाकूर चौक, गंगा सिंह कॉलेज, शिवजन्म राय कॉलेज, जनक यादव बालिका उच्च विद्यालय कटरा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, मिश्रीलाल आर्य कन्या उच्च विधालय, लोकमान्य उच्च विद्यालय, जयप्रकाश महिला कॉलेज को केन्द्र बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर जोनल दण्डाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्ती दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 1-4 सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है जो परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे। उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को सत्त भ्रमणशील रहकर परीक्षा का संचालन कराते हुए विधि व्यवस्था को संधारित करने का निदेष दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड-19 के मद्देनजर निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। सीट प्लान को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्षित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके। परीक्षा के अवधि में सभी के लिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी मात्र एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे। परीक्षा केन्द्र में कलकुलेटर, ग्रॉफ पेपर, मोबाईल फोन, चिट पुर्जा, कॉपी किताब, चाकू माचिस, ब्लेड, इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा को परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दे दिया गया है। परीक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका नं0-06152-242444 है जो परीक्षा के दिन प्रातः 07ः30 बजे से 6ः00 बजे संध्या तक कार्यरत रहेगा। जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकेगी। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी सदर, श्रीमती आई.वी.मोरगेन मोबाइल नं0-9304259750 रहेंगी। अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा मोबाईल नं-9473191269 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, छपरा मोबाईल नं-9431800075 को इस अवधि में परीक्षा में कदाचार एवं विधि व्यवस्था से संबंधित सूचना दी जा सकती है।




Recent Comments