लगातार हो रही बारिश से सिवान में जनजीवन अस्त-व्यस्त

👉शहर में खुल गई नगर परिषद की पोल,कई दुकानों व मकानों में घुसा गंदा नाली का पानी

👉रोड में है गड्ढा या गड्ढा में है रोड,कहना मुश्किल

✍️परवेज अख्तर/ सिवान :
पूरे संपूर्ण जिले में 1 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से सिवान में नगर परिषद की पोल खुलती नजर आ रही है।कई दुकानों तथा कई मकानों में नाली का गंदा पानी प्रवेश कर गया है। नाली का गंदा पानी प्रवेश करने से महामारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
बबुनिया मोड़ से लेकर तरवारा मोड़ तक पूरा रोड जलमय हो गया है। लगातार 1 घंटे से पूरे सिवान जिला में बारिश हो रही है।प्रखंड क्षेत्र के पचरुखी, बसंतपुर ,गोरियाकोठी के अलावा कई हिस्सों में गांव के घरों में पानी घुस गया है।वही तरवारा बाजार के कई मुहल्लों में नाली का गंदा पानी घरों में प्रवेश करने की सूचना प्राप्त हो रही है। शहर के कई हिस्सों में नगर परिषद की पोल खुल गई है।दुकान तथा मकानों में पानी प्रवेश कर रहा है।वही गोपालगंज से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले के कई गांव में बाढ़ की आशंका है बाढ़ के मद्देनजर डीएम निकल पड़े। डीएम कई तटबन्धों का जायजा भी ले रहे हैं। गोपालगंज वासियों के लिए बाढ़ की आशंका बनी हुई है।तटबंध टूटने की आशंका लोगों का जीना हराम हो गया है। बता दें कि सिवान में नगर परिषद के द्वारा नाली का सफाई नहीं कराए जाने से दुकान व मकानों में पानी प्रवेश कर रहा है। अगर नगर परिषद के द्वारा समय से नाली का सफाई करवा दिया जाता तो शायद बरसात का पानी नाली के सहारे दाहा नदी के तरफ अपना रुख अख्तियार कर लेता। लेकिन नगर परिषद के पदाधिकारी अपनी कमियां गिनाने को तैयार नहीं हैं और आम जनमानस कि जिंदगी नारकीय बनी हुई है। उधर सिवान – छपरा मुख्य पथ शहर में टूट जाने की वजह से दर्जनों राहगीर रोड के बीचों-बीच बाइक या अन्य सवारी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो रहे है।राहगीर को यह समझ में नहीं आ रहा है की गड्ढा रोड में है या रोड में गड्ढा।बतादें की दुबे जी के पेट्रोल पंप से लेकर तरवारा मोड़ तक का मुख्य पथ काफी जर्जर हो गया है।जिससे राहगीरों का चलना कठिन हो गया है। राहगीर तरवारा मोड़ से कटकर दूसरा रास्ता पकड़ कर जाने को मजबूर है। बतादें कि सिवान – छपरा मुख्य पथ होकर आय दिन बड़े-बड़े नेता व बड़े बड़े प्रशासनिक पदाधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं।पर इस मुख्य मार्ग की जर्जरता पर किसी का ध्यान नही जा रहा है।रोड के जर्जर होने करीब 2 साल होने जा रहे हैं।इसके बावजूद न किसी नेता न किसी अधिकारी का इस पर ध्यान गया।बहरहाल चाहे जो हो जर्जर मुख्य पथ पर
चुने हुए जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय प्रशासन को ध्यान आकृष्ट करने की जरूरत है ताकि इस ज्वलंत समस्या से राहगीरों को निदान मिल सके।