विद्यालयों में बच्चे खेलेंगे क्रिकेट और फुटबॉल

✍️सुवास प्रसाद/पानापुर (सारण) : शनिवार को बीआरसी कार्यालय पर खेल सामग्री के क्रय हेतु दुकान लगी थी ।जिसमें सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने खेल सामग्री का क्रय किया।जिले से प्राप्त आदेश के आलोक में खेल सामग्री लेकर पटना की टीम बीआरसी पर पानापुर पहुँची थी।प्रत्येक मध्य विद्यालय को चार हजार तथा प्राथमिक विद्यालय को दो हजार पाँच सौ रूपये खेल सामग्री क्रय हेतु राशि प्राप्त हुई थी।इस प्रकार सभी विद्यालयों में बच्चेे अब खेेल का आनंद लेेंगे ।खेल की घंटी में बच्चे क्रिकेट, फूूूूटबाल, कैरमबोर्ड, बैडमिंटन, लफाडोड़ी आदि खेल का आनंद उठायेंगे ।