सीवान : पचरुखी मीडिल स्कूल में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग,मची अफरातफरी


पचरुखी से कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
——————————–
⏩पचरुखी (सीवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आज उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया ,जब विद्यालय के किचेन में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई।
आग लगते ही पूरे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई जिसमें एक छात्रा व एक छात्र के घायल होने की बात बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजकीय मध्य विद्यालय पचरुखी के किचेन में आज करीब 9:30 बजे साक्षी सुंदर इंडेन गैस एजेंसी के कर्मी गैस सिलेंडर लेकर आये।किचेन के अन्दर खाना बन रहा था।इसी क्रम में गैस लेकर आये वेंडर ने सिलेंडर को चेक करना शुरू कर दिया और आग लग गई।
आग लगता देख रासोइये भाग खड़े हुये।इसके बाद विद्यालय में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई।जिसमें दो स्टूडेंट्स के घायल होने की सुचना है।आग लगने की सुचना मिलते ही पचरुखी थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ,अवर निरीक्षक रामविनय सिंह दल बल के साथ पहुचे।
अग्निशमन सेवा की गाड़ी बुलाई गई ।स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।आग बुझाने में पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी महताब अली,मंटू साह, राजद नेता धनञ्जय कुमार समेत दर्जनों लोगों ने अपना सराहनीय योगदान दिया।
आग बुझते ही स्थानीय प्रधानाध्यापक हेमंत नारायण को लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई व कहा कि जब सिलेंडर से खाना बनवा रहे हैं तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे आपको सावधानी भी बरतनी चाहिए।इस बीच एक असमाजिक तत्व ने अग्निशमन सेवा की गाड़ी के ड्राइवर पारस नाथ सिंह के साथ बदसलूकी भी किया।


आपको यहाँ बता दें कि जिस समय विद्यालय परिसर में आग लगी उस समय विद्यालय में नौ सौ से भी ज्यादा छात्र मौजूद थे।बरहाल कोई अप्रिय घटना नहीं होने से लोग ईश्वर को धन्यवाद दे रहे हैं।