जहाजपुर:तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
आज़ाद नेब
जहाजपुर 21 जून। गांधी मैदान में सात दिवसीय तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिसमें तहसील की 16 टीमें भाग ले रही है।
इस प्रतियोगिता उद्घाटन समारोह मे नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीना,उप प्रधान अंजनी कुमार शर्मा,सरपंच संघ अध्यक्ष मांगीलाल जैन पार्षद दिनेश पत्रिया,महेंद्र खटीक,विहिप अध्यक्ष पंकज शर्मा, खटीक समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश खींची सोजीराम सोयल,भंवर खींची सहित प्रतियोगिता मे भाग ले रहे सदस्य मौजूद थे।
प्रतियोगिता का का उदघाटन मैच कुराड़िया v/s जहाजपुर के बीच खेला गया। मैच के बीच बारिश आने की वजह से मैच को आधा घंटे के लिए रोका गया। समाचार लिखे जाने तक मैच का परिणाम सामने नहीं आया।