
मृतका आभा के परिजनों से मिले विधायक, हर संभव मदद करने का दिया आश्वाशन
महनार (वैशाली) 07 फरवरी- महनार थाने के विशनपुर गांव निवासी उमेश सिंह की पुत्री आभा देवी की हत्या मामले में महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा विशनपुर पहुंच मृतका के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान मृतका की माता, पिता सहित पूरा परिवार रो-रो कर विधायक को अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उन्हें यह सूचना मिल रही है कि उनकी पुत्री आभा देवी की संतान अनुष्का और आस्था जो उनकी नतीनी है उसकी हत्या उक्त कांड में शामिल अभियुक्तों द्वारा किसी भी समय की जा सकती है, क्योंकि वह हत्याकांड की एक मात्र साक्ष्य है।उन्होंने विधायक से कहा कि उनके द्वारा उनकी बेटी आभा देवी की हत्या के मामले में देसरी थाना कांड संख्या 11/19 के सम्बन्ध में उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी, उनकी बेटी व राजीव जो उनका दामाद जेल में बंद है उसके नाम से सयुक्त बैंक खाता से पैसे की निकासी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी, तथा डीएसपी महनार से न्याय की मांग करने जाने पर डांटकर भगाया जा रहा है आदि बात बताने के बावजूद कार्रवाई नही हो रही है।पीड़ितों के बात सुनने के बाद विधायक ने डीएसपी से बात की व मृतका के दोनों पुत्री के बारे में पता कर शीघ्र जानकारी देने की बात कही और आभा के परिजनों को न्याय दिलाने की आश्वाशन दी।विदित हो कि आभा की शादी 15 वर्ष पूर्व सहदेई फतेहपुर निवासी राजीव के साथ हुई थी, और उसे दो पुत्री के अतिरिक्त पुत्र नही होने से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे और अंततः उसे जलाकर उसकी हत्या कर दी।इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष श्याम राय, इंद्रजीत राय, प्रदेश सचिव गुड्डू सिंह, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता भोला, अजय कुमार सिंह, मनोज पटेल आदि लोग उपस्थित थे।




Recent Comments